एसडीएम ने आधा दर्जन विद्यालयों का किया आकस्मिक निरीक्षण बंद मिले विद्यालय एवं अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करेरा। आज एसडीएम अनुराग निंगवाल ने विकासखंड करेरा के लगभग आधा दर्जन विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिसमें प्राथमिक विद्यालय बम्हारी प्रातः 9.55 पर बंद मिला। जबकि माध्यमिक एवं हाई स्कूल बम्हारी के दो दो अतिथि शिक्षक अनुपस्थित मिले।बंद एवं अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जा रही है।


जानकारी के अनुसार गर्मी को दृष्टिगत रखते हुए जिले में 18 तारीख से विद्यालयों का संचालन सुबह की पारी में किया जा रहा है, जिसके अनुसार स्कूल का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित है। इसके बावजूद तय समय पर विद्यालय बंद पाया गया।


निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ बीईओ मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम अनुराग निंगवाल ने सभी अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव विभाग को भेजा हैं।


एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा व्यवस्था में इस प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि अधिकांश शिक्षक जनगणना प्रशिक्षण में प्रशिक्षण ले रहे थे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!