व्हाट्सएप पर फर्जी महिला बनकर ब्लैकमेल कर 11 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़, पुष्पेंद्र लोधी गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

शिवपुरी। जिले में साइबर ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महिलाओं के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर लोगों को ब्लैकमेल कर लाखों की वसूली की जा रही थी। थाना भौंती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर करीब 11 लाख से अधिक का माल जब्त किया है।
पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में “ऑपरेशन मैट्रिक्स” के तहत की गई इस कार्रवाई में भौंती पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनपुरा तिराहा से आरोपी पुष्पेंद्र लोधी (25) को धर दबोचा।
जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से अश्लील चैट करता था। इसके बाद स्क्रीन रिकॉर्डिंग के जरिए वीडियो बनाकर खुद को पुलिस अधिकारी बताता और पीड़ितों को बलात्कार व चाइल्ड पोर्नोग्राफी जैसे गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देकर “सेटलमेंट” के नाम पर मोटी रकम वसूलता था।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक महिंद्रा बोलेरो (करीब 11 लाख रुपये) और मोबाइल फोन बरामद किया है, जो ठगी की रकम से खरीदे गए थे। आरोपी के खिलाफ बीएनएस और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घनश्याम भदौरिया, उपनिरीक्षक कुसुम गोयल सहित पूरी टीम की अहम भूमिका रही।
पुलिस की अपील: अनजान नंबर से आने वाले कॉल, वीडियो कॉल या संदिग्ध मैसेज से सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की ब्लैकमेलिंग या साइबर ठगी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!