◆इमलिया, सिमरिया और पारागढ़ में आग से भूसा जलकर खाक
◆तेज आंधी बनी आग की वजह, डेढ़ किलोमीटर तक फैली लपटें
नरवर । तहसील क्षेत्र के ग्राम इमलिया, सिमरिया एवं पारागढ़ में आग लगने से भारी नुकसान होने की खबर सामने आई है आग की इस घटना से किसानों को क्षति पहुंची है। आग खेतो से शुरू हुई जो गावों तक पहुचीं तेज आंधी ने आग को तीव्रता से फैलने में सहयोग किया।

घटना की जानकरी मिलने के बाद करैरा विधायक रमेश प्रसाद खटीक प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्राम इमलिया, सिमरिया एवं पारागढ़ पहुंचे और आग से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया उन्होंने गांव वालों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं, पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाई जाए, आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाए और उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए विधायक रमेश प्रसाद खटीक ने ग्रामीणों से कहा,मैं आपके हर दुख में साथ खड़ा है आप मेरे परिवार हैं और मैं आपका हूं।

सूत्रों के अनुसार आग लगभग डेढ़ किलोमीटर के क्षेत्र में फैल गई थी किसानों ने फसल काटकर पशुओं के लिए जो भूसा एकत्र किया था, वह आग की चपेट में आकर लगभग पूरी तरह नष्ट हो गया बताया जा रहा है कि उसी समय शिवपुरी जिले में करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली, जिससे आग और तेजी से

फैल गई आग पर काबू पाने के लिए करैरा, भितरवार, डबरा, मंगरौनी और नरवर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया नरवर तहसीलदार विजय कुमार त्यागी नायब तहसीलदार ओपी तिवारी पुलिस बल सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा।
