करेरा एसडीओपी विनायक शुक्ला ने संभाला पदभार, बोले—युवा पढ़ाई और रोजगार पर दें ध्यान

0 minutes, 2 seconds Read
0Shares

करेरा। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) विनायक शुक्ला ने करेरा एसडीओपी के पद पर पदभार ग्रहण करने के बाद स्थानीय पत्रकारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कानून-व्यवस्था, युवाओं की भूमिका और सामाजिक जिम्मेदारियों को लेकर अपने विचार साझा किए।


एसडीओपी विनायक शुक्ला ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी तरह के दिग्भ्रमण से बचें और अपनी पढ़ाई-लिखाई तथा रोजगार पर ध्यान केंद्रित कर जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि सबसे पहले राष्ट्र, फिर समाज और माता-पिता एवं परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है। ज्यादातर सोशल मीडिया पर अनर्गल वार्तालाप टीका टिप्पणी से भी सावधान रहे।


उन्होंने नगर में होने वाले तेज आवाज वाले डीजे को लेकर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि अत्यधिक तेज आवाज में डीजे बजाना समाज के लिए उचित नहीं है और इससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों तथा बुजुर्गों को परेशानी होती है। डी जे पूरी तरह से प्रतिबंधित भी है।उन्होंने युवाओं से सामाजिक मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया।


श्री शुक्ला वर्ष 1988 में पुलिस विभाग में उपनिरीक्षक के रूप में सेवाओं में आए थे। अपने लंबे पुलिस सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में थाना प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए कई संवेदनशील मामलों की जांच एवं निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे शिवपुरी और पिछोर में थाना प्रभारी के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने मुरार में सीएसपी तथा बड़ौनी में एसडीओपी के पद पर भी कार्य किया है।


हाल ही में बड़ौनी, जिला दतिया से स्थानांतरित होकर करेरा आए श्री शुक्ला ने पदभार संभालने के बाद करेरा नगर का भ्रमण किया और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। उन्होंने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही उन्होंने अनुविभाग के करेरा, अमोला और दिनारा थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर अपराधों की स्थिति एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा संबंधित थाना प्रभारियों को अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!