करेरा। कृषि उपज मंडी क्षेत्र करेरा में बुधवार को जिला कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में मंडी के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एवं एसडीएम श्री अनुपम शर्मा द्वारा गोदामों का सत्यापन एवं निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिन ट्रेडर्स एवं अभी इंडस्ट्रीज के गोदामों की जांच की गई। स्टॉक मिलान के दौरान अंतर पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार निम्न
प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई ।
मेसर्स अभी ट्रेडर्स / अभी इंडस्ट्रीज (प्रोप्राइटर: प्रमोद जैन):
ई-अनुज्ञा पोर्टल एवं भौतिक सत्यापन में मूंगफली, मूंगफली दाना, जौ, मसूर एवं चना मिलाकर कुल ₹56,30,540 की जिंसों का भारी अंतर पाया गया।
5 गुना मंडी टैक्स, निराश्रित शुल्क एवं समझौता शुल्क के कुल ₹4,83,595 मौके पर जमा न कराने के कारण गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील किया गया। वही दूसरे प्रतिष्ठान
मेसर्स सचिन ट्रेडर्स (प्रोप्राइटर: सचिन जैन): के गोदाम के निरीक्षण के दौरान
215 क्विंटल मूंगफली एवं 23 क्विंटल मूंगफली दाना का अंतर मिला, जिसका मूल्य ₹13,13,000 था।
प्रोप्राइटर द्वारा मौके पर ही 5 गुना मंडी टैक्स ₹98,475, निराश्रित शुल्क ₹13,130, समझौता शुल्क ₹2,000 = कुल ₹1,13,605 का शासकीय भुगतान कर रसीद प्राप्त की गई। इस दौरान व्यपवर्तन (डायवर्जन) शुल्क की भी कार्यवाही की गई, जिसके तहत
दोनों प्रतिष्ठानों द्वारा कृषि भूमि पर अनाधिकृत गोदाम संचालन के कारण दोनों प्रोप्राइटरों से नियमानुसार डायवर्जन शुल्क 30 हजार रुपए भी वसूला गया।
एसडीएम द्वारा उक्त निरीक्षण से अवैध कारोबारियों में हड़कंप व्याप्त है।
