राशन न मिलने पर त्यौहार पड़ा फीका: मढ़वासा में खाली थाली लेकर राशन दुकान पहुंचे ग्रामीण, मौन व्रत रखकर जताया विरोध

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

शिवपुरी। जिले के बदरवास जनपद अंतर्गत आने वाले मढ़वासा गांव में पिछले दो महीनों से खाद्यान्न न मिलने से आक्रोशित एक ग्रामीण ने रक्षाबंधन के दिन अनूठा प्रदर्शन किया। गांव के निवासी पुखराज सिंह खाली थाली और कटोरी लेकर शासकीय राशन दुकान पहुंचे और वहां 5 मिनट तक मौन व्रत रखकर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।


​पुखराज सिंह का कहना है कि सेल्समैन द्वारा अगस्त और सितंबर माह का राशन वितरित नहीं किया गया है। रक्षाबंधन जैसे बड़े त्यौहार पर घर में अनाज न होने से परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन वितरण व्यवस्था में घोर लापरवाही और भ्रष्टाचार व्याप्त है, जिससे कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं।


​दूसरी ओर, राशन दुकान के सेल्समैन सोनपाल यादव ने सफाई देते हुए कहा कि लगातार हो रही बारिश और अन्य संबद्ध गांवों में वितरण कार्य चलने के कारण देरी हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगामी 1-2 दिनों में मढ़वासा के सभी पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न बांट दिया जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द राशन नहीं मिला तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!