मई एवं जून 2026 का राशन वितरण एक साथ किया जाएगा

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


शिवपुरी। जिले में संचालित 687 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में प्राथमिकता एवं अन्त्योदय परिवारों को माह मार्च एवं अप्रैल 2026 का राशन वितरण पीओएस मशीन के माध्यम से 15 अप्रैल 2026 तक किया जा चुका है।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा माह मई एवं जून 2026 का राशन एक साथ वितरित किए जाने हेतु 30 अप्रैल 2026 की तिथि

निर्धारित की गई है। इसके लिए परिवहनकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे 25 अप्रैल तक शत-प्रतिशत राशन सामग्री उचित मूल्य दुकानों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।


साथ ही अनुविभागीय अधिकारियों एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों की दुकानों का नियमित निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा सचिव/रोजगार

सहायक की उपस्थिति में राशन वितरण की पुष्टि करें।
जिला आपूर्ति अधिकारी ने सभी पात्र हितग्राहियों से अपील की है कि वे निर्धारित समयावधि में संबंधित उचित मूल्य दुकान पर उपस्थित होकर दो माह का राशन अनिवार्य रूप से प्राप्त करें।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!