राष्ट्रीय स्वयंसिद्धा समूह मंच द्वारा शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन,श्रीमती मनीषा आवले चौगांवकर को सामाजिक लेखन कार्य के लिए स्वयंसिद्धा शक्ति सम्मान

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares



◆स्वयंसिद्धा शक्ति सम्मान समारोह 2026
भोपाल। राजधानी स्थित दुष्यंत संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में लेखन, साहित्य, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों के सम्मान के साथ एड. रामकृष्ण पांडे की पुस्तक कवि मन का पुष्प और संस्थापिका डॉ.अनीता तिवारी की पुस्तक सोनजुही का लोकार्पण किया गया। दिल्ली से उपस्थित रहीं विशेष अतिथि श्रीमती मनीषा आवले चौगांवकर को सामाजिक लेखन कार्य के लिए स्वयंसिद्धा शक्ति सम्मान दिया गया। विशेष अतिथि वक्तव्य में श्रीमती मनीषा ने स्त्रियों के स्वतंत्र व्यक्तित्व की सराहना की।


इस कार्यक्रम के पहले सत्र में प्रख्यात पुरातत्ववेत्ता प‌द्मश्री नारायण व्यास मुख्य अतिथि, केंद्रीय अंबेडकर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलाधिपति डॉ. प्रकाश बरतूनिया विशिष्ट अतिथि, हिंदी लेखिका संघ की पूर्व अध्यक्ष अनीता सक्सेना विशिष्ट अतिथि, आईपीएस सुशोवन बनजौं विशेष अतिथि, वरिष्ठ रंगकर्मी संजय मेहता विशिष्ट अतिथि तथा वरिष्ठ पत्रकार संपादक शशांक दुबे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। वरिष्ठ मूर्तिकार देवीलाल पाटीदार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। दूसरे सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार गोकुल सोनी मुख्य अतिथि

और वरिष्ठ साहित्यकार नीलिमा रंजन, विशेषअतिथि लेखिका शिक्षाविद् मनीषा आवले चौगांवकर दिल्ली से उपस्थित रहीं। इस सत्र की वरिष्ठ साहित्यकार महेश सक्सेना ने अध्यक्षता की। दूसरे सत्र में आंमत्रित रचनाकारों द्वारा रचना पाठ किया गया। संचालन उत्कृष्ट और कार्यक्रम सुनोयिजित तरीके से संपन्न हुआ। अंत में श्रीराम माहेश्वरी ने आभार व्यक्त किया।


स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय मंच, भोपाल (म.प्र.) की संस्थापिका, मृदुभाषी एवं सौम्य व्यक्तित्व की धनी डा अनिता तिवारी जी तथा मंच की आधारस्तम्भ, गरिमामयी व्यक्तित्व सरोज द्ववे जी का हार्दिक अभिनन्दन, जिनके सार्थक प्रयासों से वरिष्ठ साहित्यकारों, प्रबुद्धजनों एवं भोपाल के विशिष्ट अतिथियों के सानिध्य में यह साहित्यिक-वैचारिक कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!