करैरा। गोवा में श्रीमती रचना शेर सिंह को समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी नई दिल्ली द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया । यह सम्मान श्रीमती रचना शेर सिंह को पांच देशों एवं भारत के 20 से ज्यादा राज्यों के विद्वानों की गरिमामय उपस्थित में गोवा के टूरिज्म

डिपार्मेंट गोवा सरकार के डायरेक्टर श्री दीपक नार्वेकर एवं आदि लीला फाउंडेशन के चेयरमेन डॉ. एस आदिनारायण, जिला जज डॉक्टर रविंद्र कुमार पाहुजा एवं डॉ योगेश कुमार दिल्ली यूनिवर्सिटी के द्वारा प्रदान किया गया।क्षेत्र में हर्ष का विषय है रचना सिंह ने बताया कि राजनीति के साथ साथ उन्होंने समाज सेवा को

प्राथमिकता देते हुए महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया।बचपन से ही उन्हें समाज सेवा के संस्कार अपने माता-पिता के द्वारा मिले जिसमें उनके पति श्री शेर सिंह जी ने एवं उनके तीनों बच्चों ने समय समय पर सहयोग किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनकी

शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर कार्य किया है और भविष्य में भी इस कार्य को निरंतर करती रहेगी अभी वर्तमान में कई आदिवासी बालिकाओं को निःशुल्क शिक्षा ग्रहण करने का कार्य जारी है।
