करैरा: शिवपुरी जिले के करैरा तहसील अंतर्गत ग्राम लेदा में 7 अप्रैल 2026, मंगलवार को भव्य लेदा मेला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला बड़े उत्साह और पारंपरिक अंदाज में आयोजित होगा महोत्सव के दौरान बेलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता, दंगल (कुश्ती), रस्सी खींच प्रतियोगिता एवं फाग राई नृत्य कार्यक्रम जैसे कई आकर्षक आयोजन होंगे।

बेलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21,000 रुपये, द्वितीय 11,000 रुपये एवं तृतीय 5,100 रुपये निर्धारित किया गया है वहीं दंगल प्रतियोगिता में भी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे

रस्सी खींच प्रतियोगिता में भी ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिलेगी, जिसमें प्रथम पुरस्कार 31.00 रुपये एवं द्वितीय 2100 रुपये रखा गया है इसके साथ ही फाग राई नृत्य कार्यक्रम सांस्कृतिक रंग बिखेरेगा, जिसमें स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम का आयोजन महेश रावत (पूर्व सरपंच लेदा) के नेतृत्व में किया जा रहा है, जबकि समस्त ग्रामवासी सहयोगी के रूप में आयोजन में भागीदारी निभा रहे हैं
आयोजन स्थल श्री श्री 1008 श्री खाती बाबा एवं माता के मंदिर परिसर, ग्राम लेदा निर्धारित किया गया है मेला महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है.!!
