“स्मृतियों में हैं पहाड़ी जी” का विमोचन समारोह सम्पन्न

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

◆करैरा के साहित्यकारों का सराहनीय कदम,मरणोपरांत सहयोग कर प्रकाशित कराई पुस्तक


करैरा। करैरा के प्रसिद्ध साहित्यकार स्व. श्री प्रफुल्ल कुमार चतुर्वेदी ” पहाड़ी ” की स्मृतियों को सहेजने के लिए “स्मृतियों में हैं पहाड़ी जी “का प्रकाशन कराया गया जिसके विमोचन का कार्यक्रम स्थानीय जे डी टावर सिटी सेंटर करैरा पर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्व.श्री प्रफुल्ल कुमार चतुर्वेदी पहाडी जी की धर्मपत्नी श्रीमती कुसुम चतुर्वेदी उपस्थित रहीं ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विपणन मण्डी बोर्ड संभाग ग्वालियर के संयुक्त संचालक श्री डी. के. शर्मा द्वारा की गई तो वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में करैरा एस डीएम श्री अनुराग निंगवाल जी, श्री ब्रम्हेन्द्र गुप्ता उपायुक्त विकास,श्री अशोक कुमार सारस्वत प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय दिनेश वशिष्ठ साहित्यकार शिवपुरी, पुस्तक के संपादक सतीश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


पुस्तक विमोचन समारोह अपने निर्धारित समय पर आरंभ हुआ आगंतुक अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन और दीप प्रज्ज्वलित किया, साहित्यकार डा. परवीन महमूद पिछोर ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की ।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत आलोक चतुर्वेदी, उल्लास चतुर्वेदी, अरुणा, अंशुल, शुभम चतुर्वेदी के साथ समस्त साहित्यकारों ने किया ।
तत्पश्चात पुस्तक विमोचन सभी अतिथियों ने सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच किया ।


पुस्तक “स्मृतियों में हैं पहाड़ी जी” के संपादक साहित्यकार सतीश श्रीवास्तव ने पुस्तक” स्मृतियों में हैं पहाड़ी जी ” पर विचार रखते हुए कुछ कविताओं के अंश सुनाए और सभी साथियों,सहयोगियों और अतिथियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की ।
पुस्तक की समीक्षा शून्य से शिखर तक पुस्तक के रचनाकार जिला पंचायत शिवपुरी के उपायुक्त श्री ब्रह्मेन्द्र गुप्ता द्वारा की गई उन्होंने कविता के इतिहास से वर्तमान परिपेक्ष्य तक अपने उद्बोधन में पुस्तक ” स्मृतियों में हैं पहाड़ी जी” की प्रशंसा की, पहाड़ी जी की कई कविताओं का पाठ करते हुए उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।


विशिष्ट अतिथि करैरा एस डीएम श्री अनुराग निंगवाल ने अपनी साहित्यिक अभिरुचि की चर्चा करते हुए बताया कि मैं जहाँ भी सेवाओं में रहा मुझे साहित्यकारों के बीच जाने के अवसर मिले हैं और मैं शामिल होता रहा हूँ ।
तो वहीं विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय विद्यालय करैरा के प्राचार्य श्री अशोक कुमार सारस्वत ने करैरा के साहित्य संसार की प्रसंशा की, वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश वशिष्ठ शिवपुरी ने करैरा के साहित्य सृजन की प्रशंसा की और कहा कि साहित्य सृजन कोई आसान काम नहीं है ।
मुख्य अतिथि श्रीमती कुसुम चतुर्वेदी ने भावुक शब्दों में करैरा के साहित्यकारों की भूरि भूरि प्रसंशा की ।
कार्यक्रम में अध्यक्षता कर रहे मध्यप्रदेश विपणन वोर्ड संभाग ग्वालियर के संयुक्त संचालक श्री डी के शर्मा ने अपने शानदार उद्बोधन से समस्त साहित्यकारों और उपस्थित श्रोता समूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उन्होंने अपने उद्बोधन में करैरा बगीचा धाम की धरती पर होने वाले साहित्यिक आयोजन और पुस्तक विमोचन में सम्मिलित होने को अपना सौभाग्य बताया।
द्वितीय सत्र डा. राज गोस्वामी की अध्यक्षता और श्री दिनेश वशिष्ठ के मुख्य आतिथ्य में पहाड़ी जी को समर्पित कवि सम्मेलन की शुरुआत हुई ।


कवि सम्मेलन में दिनेश वशिष्ठ शिवपुरी, राजकुमार चौहान शिवपुरी, साहित्यकार घनश्याम योगी, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव , प्रभुदयाल शर्मा, डॉ राजेन्द्र गुप्ता, डॉ ओमप्रकाश दुबे,सतीश श्रीवास्तव, प्रमोद गुप्ता भारती,सौरभ तिवारी, पीयूष योगी, प्रो.जीतेन्द्र गुप्ता, सक्षम चतुर्वेदी, रमेश वाजपेयी,सुभाष पाठक, प्रतीक चौहान, विनोद कुशवाह, जीसान बेग मिर्जा,वेदप्रकाश दुबे, डा. परवीन महमूद पिछोर, राज गोस्वामी दतिया, सुंदर लाल श्रीवास्तव दतिया, श्रीमती रमा शुक्ला झांसी ने कविता पाठ किया.


समाजसेवी रवि गोयल के द्वारा आमंत्रित अतिथियों और पुस्तक के रचनाकारों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन प्रमोद गुप्ता भारती ने किया, कार्यक्रम के अंत में समाजसेवी सुरेश बंधु ने आभार व्यक्त किया ।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!