प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक एवं काव्यगोष्ठी सम्पन्न
करैरा। स्थानीय गायत्री मंदिर परिसर में प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील शाखा करैरा की मासिक बैठक एवं काव्यगोष्ठी आयोजन किया गया।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.डी.शर्मा साहित्यकार ने बताया कि म.प्र.सरकार द्वारा जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है जिसमें, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, माननीय मुख्यमंत्री महोदय से लेकर, माननीय मंत्री, माननीय विधायक एवं अन्य जिम्मेदार जनप्रतिनिधि प्रत्येक शुक्रवार को किसी चयनित ग्राम में पहुंचकर समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करते हैं। अतः किसी पेंशनर्स साथी की कोई समस्या यदि लम्बित है तो उसका एक आवेदन सम्बंधित विभाग प्रमुख को मौके पर ही जनविश्वास शिविर में दें तथा उसकी एक प्रति पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष को भी प्रदान करें, ताकि आपकी समस्या समाधानार्थ उचित कार्यवाही करवाने की पहल की जा सके। एसोसिएशन के सदस्यता अभियान पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता वयोवृद्ध 94वर्षीय पेंशनर श्रीप्रकाश नारायण पंडा जी द्वारा की गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री घनश्याम दास गुप्ता सेवा निवृत्त प्राचार्य, श्री राधेश्याम यादव सेवानिवृत्त प्राचार्य ने अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। इसके बाद काव्यगोष्ठी प्रारंभ हुई। जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार,कवि श्री घनश्याम योगी जी द्वारा की गई। गोष्ठी के मुख्य अतिथि नगर के सुप्रसिद्ध समाजसेवी,व्यवसायी श्री सुरेश बंधु जी थे।सर्व श्री भोगीलालजी बिलैया समाजसेवी एवं अध्यक्ष गहोई समाज अयोध्या ट्रस्ट, श्री सतीश जी श्रीवास्तव अध्यक्ष प्रलेसं,श्री धनीराम गुप्ता सेनि.प्र.अ., श्री एस.पी.श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष, श्री अशोक गुप्ता सेनिए.डी.ओ.,श्री सी.एल.जाटव सेनि पूर्व बी.ई.ओ.आदि ने विशिष्ट अतिथि की आसंदी को सुशोभित किया। प्रारंभ में वेद माता गायत्री एवं सरस्वती मैया का पूजन किया गया,तदुपरांत सभी सम्माननीय साहित्यकारों का एवं अतिथि महानुभावों का पुष्पहारों से स्वागत एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन एवं अतिथि परिचय अध्यक्ष श्री पी.डी.शर्मा द्वारा कराया गया। इसके बाद काव्यगोष्ठी प्रारंभ हुई। जिसमें प्रसिद्ध कवि श्री प्रतीक चौहान, युवा कवि श्री शशांक मिश्रा, सुप्रसिद्ध कवि डॉ श्री राजेन्द्र गुप्ता,ओज के कवि डॉ श्री ओम प्रकाश दुबे,हास्य कवि श्री वेदप्रकाश दुबे, सुप्रसिद्ध कवि एवं कहानीकार श्री सतीश श्रीवास्तव, सुप्रसिद्ध युवा गीतकार श्री सौरभ तिवारी सरस, सुप्रसिद्ध कवि श्री प्रभु दयाल शर्मा राष्ट्रवादी एवं मूर्धन्य कवि श्री घनश्याम योगी जी ने अपनी मधुर वाणी से काव्यरस वर्षा कर सभी पेंशनर्स को आनंदित कर दिया। अंत में श्री भोगीलाल बिलैया जी विशिष्ट अतिथि,श्री सुरेश बंधु जी मुख्य अतिथि एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री घनश्याम योगी जी ने अपने उद्बोधन में सभी पेंशनर्स के सुदीर्घ व सुखमय जीवन की कामना की व भव्य आयोजन की सराहना की।कार्यक्रम के अंत में पेंशनर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जे.पी.गुप्ताजी के पूज्यनीय पिताजी के तथा सेवा निवृत्त एस.डी.ओ.कृषिश्रीआनंद पाठक जी की धर्मपत्नी श्रीमती लक्ष्मी पाठक के तथा सेवानिवृत्त कृषि विकास अधिकारी श्रीआर.जी.दुबेजी की धर्मपत्नी श्रीमती राजेन्द्री दुबे के देहावसान पर दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।अंत में आभार प्रदर्शन श्री बी.एल.जोशी महामंत्री द्वारा किया गया।
बैठक में पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी तथा सम्माननीय पेंशनर्स साथी श्री नवल किशोर दुबे संरक्षक, श्री जगदीश प्रसाद भार्गव, श्री वृन्दावन शर्मा कोषाध्यक्ष, श्री हरीशंकर गुर्जर,श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी उपाध्यक्ष, श्री कमलेश कुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, श्री मोहन स्वरूप गुप्ता उपाध्यक्ष, श्री राकेश कुमार नीखरा वरिष्ठ उपाध्यक्ष,श्री पी.डी.गुप्ता कार्यवाहक अध्यक्ष, श्री जगदीश प्रसाद शर्मा सचिव,श्री बी.एल.जोशी महामंत्री,श्री रवीन्द्र कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, मातादीन रासमेरिया उपाध्यक्ष, हरीराम वंशकार,श्रीबी.एल.कोली संरक्षक, श्री रामप्रकाश शर्मा,श्री बी.एस.जौनवार उपाध्यक्ष, श्रीभगवान दास कारपेंटर,श्रीजी.के.चौरसिया, श्रीरामकृष्ण शर्मा, श्री महेश कुमार लाक्षाकार, श्री हरी कुमार मिश्रा, श्री गंगाराम पंवार उपाध्यक्ष,श्री प्रदीप कुमार जैन,श्री भैयालाल ओझा,श्री हरिवंश शरण दुबे,श्री सी.एल.यादव संगठन मंत्री,श्री लखनलाल वर्मा, श्री छोटेलाल भगोरिया,श्री मोहन स्वरूप तिवारी, डॉ श्री जी.पी.बाजौरिया संरक्षक,
श्री लखन सिंह राजपूत जी सहित काफी संख्या में पेंशनर्स साथी उपस्थित थे।
आगामी मासिक बैठक 25सितम्बर को आयोजित किए जाने सम्बन्धी निर्णय भी लिया गया।
इस प्रभावी व व्यवस्थित आयोजन से पेंशनर्स में उत्साह का संचार हुआ है।
कार्यक्रम को व्यवस्थित रूप प्रदान करने में श्री एन.के.दुबेजी,श्री वृंदावन शर्मा जी,श्री बी.एल.जोशी जी,श्री रवीन्द्र शर्मा जी,श्री मोहन स्वरूप तिवारी जी का विशेष योगदान रहा।
काव्य गोष्ठी का संचालन युवा गीतकार श्री सौरभ सरस जी द्वारा किया गया।
