सुकन्या समृद्धि योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्राची तिवारी पोस्ट मास्टर शिवपुरी हुई सम्मानित 

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

शिवपुरी। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर शिवपुरी संभाग के 12 बी.ओ. शिवपुरी में पदस्थ प्राची तिवारी, पुत्री श्री ब्रजेश तिवारी, केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा सम्मानित की गईं।
प्राची तिवारी द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना को लेकर किए गए बेहतर कार्य, जागरूकता एवं योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में दिए गए योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों सम्मानित होना प्राची तिवारी के साथ-साथ उनके परिवार और पूरे शिवपुरी संभाग के लिए गौरव का विषय है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
प्राची तिवारी की यह उपलब्धि नारी सशक्तिकरण और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए चल रही योजनाओं में बेहतर कार्य करने वालों के लिए प्रेरणादायी है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!