शासकीय कार्य में बाधा डालने पर आजाद लोधी के खिलाफ तहसीलदार की शिकायत पर FIR दर्ज

0 minutes, 2 seconds Read
0Shares

 

करेरा। शासकीय कार्य में बाधा और गाली-गलौज करने के मामले में तहसीलदार करेरा रंजीत सिंह कुशवाह की शिकायत पर दिनारा थाना पुलिस ने ग्राम बेसोरा कला निवासी आजाद सिंह लोधी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजे तहसीलदार रंजीत सिंह कुशवाह अपनी राजस्व टीम के साथ ग्राम बेसोरा कला में भागी जाटव के खेत पर खसरा नंबर 1160, 1163, 1168 रकबा 3.26 हेक्टेयर भूमि का सीमांकन करने गए थे।तभी गांव का आजाद सिंह लोधी पिता बच्चन सिंह लोधी मौके पर पहुंचा और सीमांकन

 

कार्य को रोकने लगा। उसने शासकीय दल को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दी और धमकाते हुए कहा कि यहां सीमांकन नहीं होने दूंगा। और शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए अमले को कार्य नहीं करने दिया।

घटना के बाद तहसीलदार ने दिनारा थाने में लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने FIR क्रमांक 0304/2026 धारा 132, 221, 296(ए), 351(3) BNS के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!