दिनारा ,करेरा। (सुमित नीखरा मोनू ) स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक (SBI) शाखा में विगत ढाई वर्षों से अपनी उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे शाखा प्रबंधक सुनील जैन का स्थानांतरण होने पर स्थानीय व्यापारियों एवं बैंक स्टाफ द्वारा एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस भावभीनी विदाई के साथ ही, रतलाम से स्थानांतरित होकर आए नए शाखा प्रबंधक नितिन सोनकर ने दिनारा ब्रांच का कार्यभार संभाल लिया है।

नम आंखों से दी विदाई, कार्यों की हुई सराहना
विदाई समारोह के दौरान स्थानीय व्यापारियों ने निवर्तमान शाखा प्रबंधक सुनील जैन के कार्यकाल की जमकर सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि अपने ढाई साल के कार्यकाल में श्री जैन का व्यवहार अत्यंत सहयोगात्मक और सराहनीय रहा। विदाई के क्षणों में सभी की आंखें नम हो गईं।

स्मृति चिन्ह और शाल-श्रीफल से सम्मान
इस अवसर पर दिनारा के प्रतिष्ठित व्यवसाई ओमप्रकाश कठिल ने विदा हो रहे शाखा प्रबंधक को भगवान श्री कृष्ण की सुंदर तस्वीर भेंट की। इसके साथ ही उपस्थित व्यापारियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह, श्रीफल, शाल एवं पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान सभी बैंक स्टाफ और व्यापारियों के लिए श्री कठिल जी स्वल्पाहार (नाश्ते) का भी आयोजन किया गया।

नए प्रबंधक का स्वागत: रतलाम से आए नए ब्रांच मैनेजर नितिन सोनकर का भी दिनारा आगमन पर व्यापारियों और बैंक स्टाफ द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया और उज्जवल कार्यकाल की कामना की गई।

इस गरिमामयी विदाई और स्वागत समारोह में मुख्य रूप से: ओमप्रकाश कठिल, चतुर्भुज कंथारिया, विनोद नीखरा, सुरेंद्र बुंदेला, गल्ला व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गेडा, कमलेश कंथारिया, दीपू अमर, शुभम कनकने, सुमित नीखरा (मोनू दिनारा) ब्रजेंद्र रावत, रानू शर्मा
सहित स्टेट बैंक का समस्त स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य व्यापारी उपस्थित रहे।
