मशाल यात्रा का करैरा में कई जगह हुआ स्वागत, एस डी एम अनुपम शर्मा ने दिखाई हरी झण्डी

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम 1857 की महानायिका वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति राष्ट्र चेतना को मुखरित करने के उद्देश्य से शिवपुरी से झांसी तक 15वीं दो दिवसीय पैदल तिरंगा व मशाल यात्रा का आयोजन समाजसेवी संस्था बीपीएम जयहिंद मिशन व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में किया गया।

यह यात्रा शिवपुरी से चलकर जब करैरा पहुँची तो बड़ी संख्या में स्थानीय समाजसेवी,साहित्यकार , पत्रकार और गणमान्य नागरिकों ने ज़ोरदार स्वागत किया ।


इस अवसर पर मुख्य रूप से करैरा एसडीएम अनुपम शर्मा , मंडल अध्यक्ष भाजपा करैरा वीनस गोयल,तहसीलदार , साहित्यकार सतीश श्रीवास्तव,प्रमोद गुप्ता भारती सेवानिवृत्त आईटीबीपी कमाण्डेट फैय्याज खान, रशीद खान गुड्डू, मणिकांत शर्मा, भूपेन्द्र विकल, उम्मेद झा, डॉ कपिल मौर्य, रैली प्रभारी लल्ला पहलवान, नीरज जाटव, डांसर सुखवीर सिंह कुशवाह, सुल्तान, बद्रीप्रसाद धाकड़ , फूलसिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे।


यहां बीपीएम जयहिंद संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व चार बार राष्ट्रपति पुरूस्कार विजेता सेवानिवृत्त जेलर डॉ.व्ही.एस.मौर्य एवं संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ.कपिल मौर्य के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15वीं बार अमर बलिदानी रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर तिरंगा-मशाल यात्रा शिवपुरी शहर के तात्याटोपे समाधि से पुष्पांजलि कर निकाली गईजो शाम को करैरा पहुँची ।करैरा में इस पैदल मशाल तिरंगा यात्रा को झांसी रवाना करने के लिए अतिथियों के द्वारा सर्वप्रथम मशाल पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तत्पश्चात करैरा के साहित्यकार प्रमोद गुप्ता भारती ने राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत कविता सुनाई फिर सभी ने मिलकर इस पैदल तिरंगा मशाल यात्रा में शामिल होकर यात्रा को झांसी के लिए रवाना किया, इसके साथ ही यहां 11 तोपों की प्रतीकात्मक सलामी दी गई।
रैली के आयोजक बीपीएम मिशन संस्था व संत रैदास लोक कल्याण ट्रस्ट के तत्वाधान में देशभक्ति गीतों के साथ निकली इस भव्य तिरंगा रैली यात्रा का नगर में अनेकों स्थानों पर पुष्पाहार, जल वितरण किया गया ।
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर यह विशाल मशाल यात्रा 18 जून को सायं 5 बजे रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल पर पहुंचकर मशाल समर्पित करते हुए संपन्न होगी।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!