करैरा। सीहोर थाना पुलिस ने गोदाम में चोरी गई धान के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई धान बरामद कर ली है। घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल को भी पुलिस ने जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश कर जेल भेजा।

थाना सीहोर पर दिनांक 20.11.2026 को फरियादी लाखन रावत पुत्र हनुमंत रावत उम्र 40 साल निवासी ग्राम नरौआ थाना सीहोर जिला शिवपुरी ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 09.11.2026 के रात्रि करीव 08 बजे मैं अपना गोदाम का
ताला लगाकर अपने घर चला गया था दिनांक 19.11.2026 को करीब दोपहर 03 बजे मैने अपना गोदाम खोला तो गोदाम मे पीछे की तरफ से दीवान फूटी हुई थी गोदाम में मेरी 50 बोरी धान रखी थी जिसमे मे से धान की 08 बोरियां करीवन 5 क्विंटल धान नही थी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। उपरोक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 305 (ए) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।

थाना प्रभारी सीहोर उनि. अभिमन्यु सिंह राजावत द्वारा टीम तैयार कर आरोपियो की तलाश की गयी। दिनांक 21.11.2026 को आरोपीगण 1. शनि बाथम पुत्र लक्ष्मण सिहं बाथम उम्र 22 साल निवासी ग्राम पटेरी थाना सीहोर, 2. मनो उर्फ मनोज आदिवासी पुत्र विष्णू आदिवासी उम्र 23 साल निवासी वार्ड क्र. 06 डबरा हाँल निवास जयश्रीराम जिम के सामने मकोडा थाना बिलौआ जिला ग्वालियर को गिरफ्तार कर चोरी गया माल धान की 08 बोरिया करीवन 5 क्विंटल धान कीमत 25000 रूपये व घटना में प्रयुक्त एक लोहे का सब्बलिया व एक स्पेल्डर मोटर साईकिल कीमती 60000 रूपये कुल मसरूका 85000 रूपये का जप्त कर आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

इस बरामदगी में उनि अभिमन्यु सिंह राजावत थाना प्रभारी सीहोर, प्र.आर बेताल सिह गुर्जर, प्र.आर. भगवती प्रसाद शिवहरे , आर. हुकुम सिंह, आर. राजकुमार गुर्जर, आर. धर्मेन्द्र शर्मा, आर. विनोद कुमार, आर. धर्मेन्द्र कुशबाह, आर. साहिल खाँन, आर. अजय माँझी, आर. सतेन्द्र रावत, आर. अजय शाक्य, प्र.आर. चालक राजकमल की मुख्य सराहनीय भूमिका रही।
