प्रसूता की मृत्यु के प्रकरण में सख्त कार्रवाई प्रभारी आशा सुपरवाइजर को किया निष्क्रिय, 108 वेंडर व चालक पर एफआईआर के निर्देश

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

शिवपुरी। ग्राम डेंडरी उपस्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर, सतनवाड़ा निवासी 20 वर्षीय गर्भवती महिला श्रीमती ज्योति आदिवासी (पत्नी श्री राजवीर आदिवासी) की मृत्यु के प्रकरण में सेवा प्रदायगी में कमी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने घटना पर संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच दल का गठन किया। इस मामले में प्रभारी आशा सुपरवाइजर शिमला पाल को निष्क्रिय घोषित किया गया है तथा वेंडर 108 जननी एक्सप्रेस भरत शर्मा और चिन्हित वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही सीएचओ की सेवा समाप्ति का प्रस्ताव भेजा गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय ऋषिश्वर ने बताया कि खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनवाड़ा के पत्र और जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर के प्रतिवेदन में पाया गया कि 9 माह की गर्भवती श्रीमती ज्योति आदिवासी का पंजीयन अनमोल पोर्टल पर नहीं किया गया था और उनके आधार व समग्र आईडी बनवाने का प्रयास नहीं किया गया। इसके साथ ही गर्भावस्था की समुचित देखभाल व मॉनिटरिंग नहीं की गई, हाई रिस्क के रूप में चिन्हांकन नहीं हुआ तथा प्रसव पीड़ा के दौरान 108 वाहन न मिलने की स्थिति में आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सीएचओ, बीसीएम और सीबीएमओ को अवगत कराने संबंधी जानकारी भी गर्भवती महिला या परिजनों को नहीं दी गई थी।

सेवाओं में कमी के आधार पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के आदेशानुसार उपस्वास्थ्य केंद्र गोपालपुर (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनवाड़ा) की प्रभारी आशा सुपरवाइजर शिमला पाल को निष्क्रिय घोषित किया गया है। वहीं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने वेंडर 108 जननी एक्सप्रेस भरत शर्मा एवं चिन्हित वाहन चालक के विरुद्ध संबंधित थाने में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए निर्देशित किया है।


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषीश्वर ने प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतनवाड़ा डॉ. विनय पिप्पल को पत्र जारी कर निर्देशित किया है।
इस मामले में सीएचओ रियासत खान की भी सेवा समाप्ति का प्रस्ताव मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन को भेजा गया है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!