सरस्वती शिशु विद्या मंदिर करेरा में मनाया गया व्यसन मुक्ति पखवाड़ा

0 minutes, 1 second Read
0Shares

करैरा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर करेरा में मनाया व्यसन मुक्ति पखवाड़ा मनाया गया कार्यक्रम में मंच पर मुख्य वक्ता के रूप में विद्यालय के पूर्वछात्र राजपाल लोधी(शासकीय शिक्षक), विद्यालय के पूर्व छात्र  धीरज सिंह रावत(जिला प्रमुख पूर्व छात्र परिषद), विनीत दुबे(जिला संयोजक पूर्व छात्र परिषद) रहे।


मंचाशीन अतिथियों का श्रीफल वा व वस्त्र से स्वागत सम्मान विद्यालय के आचार्य श्री प्रदीप गुप्ता व श्री सतीश पाल ने किया।

कार्यक्रम की भूमिका में विद्यालय के पूर्व छात्र व जिला पूर्व छात्र प्रमुख  धीरज रावत ने बताया कि विद्या भारती मध्य भारत प्रांत द्वारा इस कार्यक्रम का उद्देश्य भैया-बहनों को नशे एवं विभिन्न प्रकार के व्यसनों से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना ।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्यालय के पूर्वछात्र श्री राजपाल लोधी ने भैया-बहनों को संबोधित करते हुए व्यसनों से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को व्यसन से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य पूर्व छात्र जिला संयोजक  विनीत दुबे ने भी व्यसन के दुष्प्रभावों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ एवं संस्कारयुक्त जीवन के लिए व्यसनों से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने आसपास के लोगों को भी व्यसन मुक्ति के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी भैया-बहनों को व्यसन से दूर रहने एवं समाज को व्यसनमुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य  रोशन सिंह यादव ने किया।
कार्यक्रम में आचार्य परिवार सहित भैया-बहनों की सहभागिता रही।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!