लायन्स क्लब ने शाकुंतलम पब्लिक स्कूल में किया पौधरोपण

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। लायंस क्लब करेरा सेंट्रल के तत्वाधान में आज मंगलवार को शाकुन्तलम पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से करेरा के खंड शिक्षा अधिकारी श्री मुकेश शर्मा जी, संकुल प्राचार्य श्री अरविंद यादव जी, बीआरसीसी श्री विनोद तिवारी अतिथि के रूप में उपस्थित थे। पौधारोपण में चंदन, अमलतास, रुद्राक्ष व गुलमोहर के पौधों को रोपा गया। श्री मुकेश शर्मा जी ने पौध रोपण करते हुए कहा कि वे हर माह पौध में हुए विकास को देखने जरूर आएंगे। श्री विनोद तिवारी जी प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि पेड़ लगाना बड़ा आसान है पर उसे बड़ा करना एक बच्चे को पालने जैसा है जबकि श्री यादव जी ने क्लब के कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा कर पौधारोपण को पर्यावरण के लिए आवश्यक बताया। लायंस क्लब के अध्यक्ष लॉयन शीतल अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।शाला संचालक एवं लायंस क्लब के सचिव लॉयन डॉ0 बृजेश कुमार अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में लायंस मंगला अग्रवाल, लॉयन कुनिका अग्रवाल, दीपू भगत जी आदि उपस्थित रहे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!