शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने मंगलवार को जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आमजनों की व्यक्तिगत, पारिवारिक और प्रशासनिक समस्याओं से जुड़े आवेदन/शिकायतें की सुनवाई कंट्रोल रूम में की।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा आयोजित आज की जनसुनवाई के दौरान कुल 100 से अधिक फरियादियों ने अपनी अलग-अलग समस्याएं रखीं, प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्राथमिकता से लेते हुये तुरंत निकाल एवं उचित कार्यवाही के लिये लोगों को विश्वास दिलाया।
प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित थाना प्रभारियों और जांच अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा स्पष्ट तौर पर कहा है कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य पीड़ित को त्वरित न्याय दिलाना है, लंबित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी एवं लापरवाही बरतने बाले अधिकारियों के खिलाफ भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले, सीएसपी शिवपुरी श्री संजय चतुर्वेदी, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, थाना प्रभारी फिजिकल निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
