बर्थडे पार्टी की कहकर आई महिला होटल में दो लोगों के साथ पकड़ी, महिला ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


शिवपुरी। शहर के पोहरी नाका (घोड़ा चौराहे) पर स्थित कारपोरेट होटल में बीती रात उस समय हंगामा हो गया, जब दो मासूम बच्चों के साथ आई एक महिला को दो पुरुषों के साथ पकड़ा गया। महिला अपने घर पर बर्थडे पार्टी की कहकर आई थी, ऐसा उसके पति ने मौके पर ही लोगों को बताया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।


घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार की रात लगभग 10:30 बजे एक व्यक्ति घोड़ा चौराहे पर स्थित होटल में गया, और बाहर निकलकर उसने पुलिस को कॉल किया। उक्त व्यक्ति ने बताया कि मेरी पत्नी घर से बर्थडे पार्टी में जाने की कहकर अपने दो बच्चों के साथ आई थी, लेकिन वो यहां होटल के कमरे में दो लोगों के साथ मिली।


उधर महिला ने कोतवाली शिवपुरी में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें उसने बताया कि मैं जौरा (मुरैना) के पूर्व सरपंच पप्पू उर्फ महेंद्र जादौन को पिछले 20 वर्ष से जानती हूं, तथा उसे राखी भी बांधती थी। 13 मई को पप्पू ने महिला को फोन लगाकर बर्थडे पार्टी के नाम पर घोड़ा चौराहे पर बुलाया और उसके पास ही स्थित होटल के कमरे में ले गया। जहां उसका साथी मदन भारद्वाज भी था। यहां होटल में पप्पू ने उसे शराब पिलाई तथा उसके साथ गलत काम किया। इस दौरान उसके साथी

मदन ने भी गलत काम करने का प्रयास किया। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
घटना के प्रत्यक्षदर्शी रहे लोगों का कहना है कि महिला के पति ने जब पुलिस को बुलाया, तो पुलिस ने होटल के कमरे से महिला व दोनों आरोपियों को पकड़ा। महिला का पति कह रहा था कि घर पर तो यह बर्थडे पार्टी में जाने की कहकर मासूम बच्चों को भी लाई थी, लेकिन यहां पर तो स्थिति ही उल्टी मिली।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!