अन्तर्राजीय सायबर फ्रॉड गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

◆2 लाख 62 हजार रुपये की ठगी करने बाले झारखंड के है आरोपी

करैरा। पुलिस ने दो लाख 62 बाजार की सायबर ठगी करने बाले दो आरोपियों को झारखंड से गिरफ्तार किया है इन्होंने श्याम कुमार गुप्ता पुत्र स्व रामकिशोर गुप्ता उम्र 49 साल निवासी सीता सेन्ट्रल स्कूल के पास करैरा से ऑनलाइन ठगी की थी।

फरियादी ने अज्ञात आरोपी द्वारा ऑनलाइन ठगी कर फरियादी के खाते से 02 लाख 62 हजार रुपये निकाले जाने की रिपोर्ट करेरा थाने में की थी, रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अपराध क्रमांक 28/26 धारा 308, 318(4), 319(2) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

थाना प्रभारी करैरा द्वारा दौरान विवेचना प्रकरण को गंभीरता से लेतु हुये टीम बनाकर कार्यवाही करते हुये अज्ञात आरोपीयों को ट्रेस कर आरोपीगण बेदांत गुप्ता पुत्र अरविन्द्र गुप्ता उम्र 20 साल निवासी व्लांक मोड के पास चोपारन जिला हजारीवाग झारखंड एवं गौरव मेहता पुत्र प्रेमप्रकाश मेहता उम्र 20 साल निवासी इचका बरका हजारीबाग जिला हजारीवाग झारखंड को गिरफ्तार

किया गया, आरोपीगण से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर 02 लाख 62 हजार रुपये की ठगी की थी उसकी रकम को अलग – अलग खातो में ट्रांसफर करा दिया था। विवेचना के दौरान जिन खातों में पैसे गये उन खातों को सायबर के माध्यम होल्ड लगा दिया गया है आरोपीयों के अन्य साथी झारखण्ड, पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। आरोपीगण से पूछताछ जारी है।

मामले के खुलासे में थाना प्रभारी करैरा विनोद छावई, उनि चेतन शर्मा चोकी प्रभारी सुनारी, सउनि चरण सिहं, प्रआर. डेनी कुमार, आर. हरेन्द्र गुर्जर, आर. मत्स्येन्द्र गुर्जर, आर. सुरेन्द्र रावत, आर. राधेश्याम जौदान के भूमिका रही।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!