शासकीय माध्यमिक विद्यालय, नारही में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया प्रवेश उत्सव

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा।नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ शासकीय माध्यमिक विद्यालय, नारही में बड़े ही उत्साह, उल्लास और गरिमामय वातावरण में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के रूप में किया गया। विद्यालय परिसर आज खुशियों, उमंग में दिखा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड करैरा के बीआरसीसी विनोद कुमार तिवारी, सरपंच राजेन्द्र सिंह ठाकुर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सेवाराम केवट की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्या की देवी मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

शाला प्रभारी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने अतिथियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया। विद्यालय परिवार द्वारा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का रोली-अक्षत से तिलक कर एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया, जिससे बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री का प्रेरणादायक संदेश भी सुनाया गया। विद्यालय के मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिली।

मुख्य अतिथि विनोद कुमार तिवारी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा दी तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रहा विशेष मध्याह्न भोजन, जिसमें सभी बच्चों ने मिलकर आनंदपूर्वक सहभागिता की।

इस गरिमामय अवसर पर सीएसी ओमप्रकाश वर्मा, गजेंद्र लोधी सहित विद्यालय स्टाफ श्रीमती संतोषी अहिरवार, श्रीमती प्रियंका लोधी, राकेश शर्मा, संजय राजौरिया एवं धीरेन्द्र पुरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में शाला प्रधानाध्यापक पंकज कुमार श्रीवास्तव ने समस्त अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध रहेगा।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!