तीन आदतन अपराधी को किया  गया जिलाबदर, दो को थाने में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

 

शिवपुरी। जिले में आदतन अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा लोकशांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने  कार्रवाई की है। उन्होंने तीन आदतन अपराधी को 6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर कर दिया है, जबकि दो अन्य आदतन अपराधी को आगामी 3 माह तक पुलिस थाने की निगरानी में रहकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश जारी किए हैं।

थाना दिनारा अंतर्गत ग्राम डामरौनकलां निवासी आनंद कुशवाह पुत्र हनुमंत कुशवाह, थाना खनियांधाना ग्राम सिलपुरा निवासी अजयपाल उर्फ मुंशी यादव तथा थाना करैरा, तहसील के पीछे करैरा निवासी अल्ले उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र लाखन सिंह चौहान आदतन अपराधी हैं। उक्त अपराधियों की आपराधिक गतिविधियों से शांति व्यवस्था प्रभावित होती है तथा किसी भी दिन गंभीर घटना घटित हो सकती है।

जिसके तहत कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा ने आनंद कुशवाह, अजयपाल उर्फ मुंशी यादव तथा अल्ले उर्फ पुष्पेन्द्र सिंह चौहान को शिवपुरी एवं उसके आस-पास के जिलों ग्‍वालियर, अशोकनगर, श्योपुर, मुरैना, दतिया, गुना की सीमा के भीतर से 6 माह के लिये जिलाबदर किया है। इसी प्रकार ग्राम पारेश्वर थाना पिछोर निवासी सुनील पुत्र  झुक्का जाटव तथा

ग्राम आमखेड़ा थाना बदरवास निवासी राजू सपेरा पुत्र जयसिंह सपेरा को संबंधित थाने की निगरानी में रहने के निर्देश दिए हैं। 3 माह तक सुनील जाटव को थाना प्रभारी पुलिस थाना पिछोर एवं राजू सपेरा को थाना देहात शिवपुरी के समक्ष सप्ताह में एक दिन (प्रत्येक सोमवार) अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर स्वयं के क्रियाकलापों की जानकारी देनी होगी।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!