90 लीटर अबैध शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read
0Shares

 

करैरा। पुलिस थाना दिनारा द्वारा अवैध शराब का परिवहन करने बाले आरोपी उमेश कुमार झाँ को वोलेरो कार से 90 लीटर देशी शराब को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 पुलिस को मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि दिनारा-पिछोर रोड से एक शराब तस्कर अवैध शराब का परिवहन कर निकलने वाला है। मुखविर की सूचना पर थाना प्रभारी दिनारा उ.नि. अरविन्द छारी द्वारा तत्काल टीम गठित कर कार्यवाही हेतु भेजा गया। टीम द्वारा दिनारा पिछोर रोड पर माता मंदिर

के पास चैकिंग कर एक संदिग्ध सफेद रंग की वोलेरो कार को रोककर चैक किया तो वोलेरो कार की पीछे की सीट पर 10 पेटी देशी प्लेन शराब की मिली । वोलेरो चालक ने अपना नाम उमेश कुमार झाँ पुत्र अशोक कुमार झाँ उम्र 26 साल निवासी बाचरौन चौराहा थाना पिछोर जिला शिवपुरी का होना वताया।

उक्त वाहन मे अवैध शराब होने से आरोपी उमेश कुमार झाँ पुत्र अशोक कुमार झाँ के कब्जे से 10 पेटी देशी प्लेन मदिरा कुल वल्क 90 लीटर कीमती 40000 रु. एवं अपराध मे सलिप्त विना नम्वर की सफेद वोलेरो कार को जप्त किया गया एवं आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया जाकर आरोपी के विरुध्द थाना दिनारा मे अपराध क्र 288/26 धारा 34 (2) आवकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीवध्द किया गया ।

सराहनीय योगदान – उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी दिनारा अरविन्द छारी, सउनि वृजराज सिंह, प्र.आर. घनश्याम सिह, आर. योगेश मिश्रा, सैनिक सुरेन्द्र यादव, सैनिक विशाल शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

 

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!