हथियार की दम पर दम्पति से लूट करने बाले तीन आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read
0Shares

करैरा। पुलिस द्वारा लूट के अपराध में महिला से मंगलसूत्र लूट करने बाले तीन आरोपियों को 24 घंटे मे गिरफ्तार कर लूट का माल एवं घटना मे प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध हथियार जप्त किया

दिनांक 11/11/26 को फरियादी सुमित पुत्र सीताराम जाटव नि. ग्राम सेंगवा थाना थरेट जिला दतिया ने थाना आकर रिपोर्ट किया की बह मोटरसायकल से अपनी पत्नी के साथ उसके साढू भाई के घर ग्राम छिरारी जा रहा था तभी ग्राम झण्डा की पहाडियों के पास पहुँचे तो एक रायड़र मोटरसायकल से तीन अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा जवरन रास्ता रोककर कट्टा (अबैध हथियार) दिखाकर पत्नि का सोने का मंगलसूत्र छीन कर लेए हैं। रिपोर्ट पर से थाना करैरा पर अपराध क्र 810/26 अंतर्गत धारा 309(4) BNS 11/13 MPDPK ACT के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना मे लिया गया था


मुखविर की सूचना पर आरोपी 1. कुम्हेर सिंह पुत्र भागीरथ परिहार उम्र 27 बर्ष नि. ग्राम मिहावरा थाना सीहोर 2. गोलू उर्फ मेहताव सिंह परिहार पुत्र कैलाश परिहार उम्र 22 साल नि. बेरखेरा थाना करैरा 3. बोबी परिहार पुत्र कैलाश परिहार उम्र 22 साल नि. बेरखेरा थाना करैरा जिला शिवपुरी को शीतला माता मंदिर करही से विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपीगण से अपराध के संबंध मे पूछताछ की गई तो तीनो

आरोपियों ने मिलकर अपराध घटित करना स्वीकार किया आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मशरूका एक सोने का मंगलसूत्र, एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 02 जिंदा कारतूस एवं अपराध में प्रयुक्त एक TVS कंपनी की रायड़र मोटरसायकल को विधिवक जप्त किया गया प्रकरण मे आरोपियों के विरूद्ध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपियों से अन्य लूट, चोरी की घटना के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!