लाइसेंसी शराब के दुकान में तोड़फोड़ कर आगजनी करने व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने बाले 3-3 हजार रुपये के इनामी फरार आठ आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करेरा। लाइसेंसी शराब के दुकान में तोड़फोड़ कर आगजनी करने व शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने बाले 3-3 हजार रुपये के इनामी फरार आठ आरोपियों को पुलिस ने  कर लिया है।

थाना अमोला पर दिनांक 11.09.2026 को फरियादी मनीष राय पुत्र स्व श्री मूलचंदराय उम्र 42 साल निवासी ग्राम पचवारा थाना उल्दन जिला झाँसी (उप्र) हाल अमोलपठा की रिपोर्ट पर से थाना अमोला पर अपराध क्रमांक 213/26 धारा 296 (ठ), 333, 132,115(2), 121(1), 211(ए), 191(1),191(2) 191(3), 190,326 (एफ), 326 (जी) बीएनएस, 3 (1) सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के आरोपीगण छोटेराजा गुर्जर, दुष्यन्त परमार, कमल सिंह गुर्जर, दीवानसिंह बघेल, मख्खन नामदेव व उसकी पत्नि प्रीती, राहुल जाटव, शंकर जाटव, अजय जाटव, राहुल खटीक, अज्जू उर अजय बाल्मीक, राहुल वाल्मिक, मुस्कान वाल्मिक, रीना वाल्मिक, राजेश खटिक, धर्मेन्द्र खटीक

निवासीगण अमोलपठा, ललिता आदिवासी निवासी मार सहराना, वकील आदिवासी निवासी उडवाया, दीपक वंशकार, भूरा नामदेव, मलखान जाटव, संजय वंशकार, दीपक मेहतर, कलिया मेहतर, जशरथ जाटव, अंशुल जाटव व इनके साथ आये हुये करीवन 50-60 लोग के विरुदध लायसेंसी शराब की दुकान के अन्दर घुसकर रखी शराव की पेटियां फोड़ने, मारपीट करने, दुकान में आग लगाने व पुलिस एवं आबकारी अधिकारियों के शासकीय कार्य में बाधा डालने व शासकीय वाहन में तोडफोड करने पर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिसमें अपराध के आरोपीगण जशरथ जाटव पुत्र बालूराम जाटव उम्र 23 साल, मलखान जाटव पुत्र नंदूराम

जाटव उम्र 40 साल, राजेश खटिक पुत्र स्व. बिन्द्रावन खटिक उम्र 35 साल, मुस्कान बाल्मीक पुत्र मित्तलाल बाल्मीक उम्र 18 साल, श्रीमती रीना देवी बाल्मीक पुत्र मित्तलाल बाल्मीक पत्नि स्व० बलवंत बाल्मीक उम्र 36 साल निवासीगण ग्राम अमोलपठा, लालिता आदिवासी पत्नि रामजीत आदिवासी उम्र 32 साल एवं संजय वंशकार पुत्र काशीराम वंशकार उम्र 41 साल निवासीगण ग्राम अमोलपठा थाना अमोला जिला शिवपुरी (म०प्र०) घटना दिनांक से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा 3-3 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई थी। फरार चल रहे इनामी आरोपीगण जशरथ जाटव पुत्र बालूराम जाटव उम्र 23 साल, मलखान जाटव पुत्र नंदूराम जाटव उम्र 40 साल, राजेश खटिक पुत्र स्व. बिन्द्रावन खटिक उम्र 35 साल एवं आरोपिया मुस्कान बाल्मीक पुत्र मित्तलाल बाल्मीक उम्र 18 साल, श्रीमती रीना देवी बाल्मीक पुत्र मित्तलाल बाल्मीक पत्नि स्व० बलवंत बाल्मीक उम्र 36 साल निवासीगण ग्राम अमोलपठा द्वारा पुलिस द्वारा लगातार दी जा रही दबिश पर से माननीय न्यायलय में दिनांक 28.10.26 को समर्पण किया गया जिन्हें माननीय न्यायलय से अनुमति लेकर फार्मल गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में

लिया गया बाद दिनांक 29.10.26 को मुखबिर सूचना पर से आरोपिया लालिता आदिवासी पत्नि रामंजीत आदिवासी उम्र 32 साल एवं संजय वंशकार पुत्र काशीराम वंशकार उम्र 41 साल निवासीगण ग्राम अमोलपठा थाना अमोला जिला शिवपुरी एवं रवीना आदिवासी पत्नि बंटी आदिवासी उम्र 31 साल निवासी ग्राम धरखेडा थाना अमोला जिला शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगण को माननीय न्यायलय पेश किया गया जहां से आरोपीगण को जेल भेज दिया गया है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!