करैरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 80 हजार रुपये के अवैध पटाखे जब्त

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। पुलिस ने अवैध विस्फोटक पटाखों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 80 हजार रुपये कीमत के पटाखे जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर गुप्तेश्वर मोहल्ले में जावेद खान के मकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान चार कार्टून और एक प्लास्टिक की बोरी में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखे बरामद हुए।

जब्त पटाखों में 10 पैकेट पॉप पटाखे, 36 पैकेट माचिस पटाखे, 40 पैकेट फूलझड़ी, 30 पैकेट दीपक फूलझड़ी और 10 पैकेट चकरी शामिल हैं।

पुलिस के मुताबिक, पटाखे रखने का वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। मामले में विस्फोटक अधिनियम 1884 की धारा 5 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण पर पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है।

(पटाखों का फोटो ai निर्मित प्रतीकात्मक है)

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!