पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया याद

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। पुलिस स्मृति दिवस प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के महत्व के बारे में सीआरपीएफ की बहादुरी का एक हिस्सा है। गौरतलव है कि 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिये लद्दाख में ‘‘हाट स्प्रिंग‘‘ में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चैकसी करने को कहा गया जब बल के 21 जवानों का गस्ती दल हाट स्प्रिंग में गस्त कर रहा था तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गस्ती टुकडी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया, तब बल के मात्र 21 जवानों ने आक्रमणकारियों का डटकर मुकाबला किया। मातृभूमि की रक्षा के लिये लड़ते हुये 10 सूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।

हमारे बल के लिये व हम सब के लिये यह गौरव की बात है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केन्द्रीय पुलिस संगठनों व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सम्पूर्ण भारत वर्ष में जिला पुलिस मुख्यालय एवं केन्द्रीय पुलिस बल के वाहिनी मुख्यालय के देश की आन्तरिक सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं अपराधो पर नियंत्रण के दौरान कर्तव्य की बलिवेदी पर पुलिस के कई सैनिक शहीद हुये हैं, जिनमें कुछ सैनिक मध्यप्रदेश से हैं, इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों की शहादत को नमन हेतु प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइन शिवपुरी के पुलिस परेड ग्राउण्ड में शहीद स्मारक पर शहीद जवानों की याद में स्मृति दिवस मनाया गया। देश की एकता, अखंडता, आन, बान और शान को बनाये रखते हुये 154 जवानों द्वारा अपने प्राणों की आहूति दी है। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा इस अवसर पर शहीद हुए 154 जवानों के नामों का वाचन कर उन्हें याद किया एवं सलामी दी गयी। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीद हुये जवानों को श्रद्धांजली दी।

कार्यक्रम में जिले में शहीद हुये जवानों के परिवारजनों को आमत्रित किया गया एवं उनको सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रधान न्यायाधीश श्री राजेन्द्र प्रसाद सोनी जी, आईबी प्रिंसिपल शिवपुरी, शिवपुरी विधायक श्री देवेंद्र जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव, डीएफओ श्री शुधांशु यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री आर. डी. प्रजापति, सीएसपी शिवपुरी श्री सचिन कुमार धुर्वे, रक्षित निरीक्षक श्री अनिल कवरेती, थाना प्रभारी कोतवाली, देहात, फिजीकल, यातायात एवं उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा शहीदों के परिवार को सॉल श्रीफल देकर सम्मानित किया।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!