करैरा। पुलिस थाना दिनारा एवं चौकी थनरा पुलिस द्वारा अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब निमार्ण फैक्ट्री पर छापा मारकर कुल 180 लीटर शराब कीमती 26000 रु. जप्त कर 02 आरोपीगणो को गिरफ्तार किया है।

चौकी थनरा थाना दिनारा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि नरिया के पास उटवाहा के हार ग्राम उटवाहा मे हाथ भट्टी से कच्ची शराब का अवैध निर्माण कार्य व विक्रय चल रहा है, मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी दिनारा एवं चोकी प्रभारी थनरा के द्वारा निर्देशित कर टीमे गठित की गयी एव मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर जाकर पुलिस द्वारा दविश दी गयी तो दो ब्यक्ति अबैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब को को बनाते हुए पकडे गये। उक्त दोनों ब्यक्ति 01. गजेन्द्र उर्फ कलुआ पुत्र रामा परिहार उम्र 25 बर्ष निवासी ग्राम उटवाहा थाना दिनारा 02. विकाश उर्फ विक्की पुत्र बिनोद परिहार उम्र 22 बर्ष निवासी ग्राम चंदावरा थाना दिनारा से अबैध शराब बनाने के संबंध में बैध लायसेन्स चाहने पर आरोपियों द्वारा कोई लायसेन्स नही होना बताया।
आरोपीगणों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पाया जाने से मौके पर ही दो नीले रंग के कैन प्रत्येक कैन में लगभग 60 लीटर कच्ची शराव एवं एक कालें रंग की कैन जिसमे लगभग 60 लीटर कच्ची शराब कुल शराब 180 लीटर कीमती करीवन 18000 रूपये को जप्त किया गया एवं मौके पर पायी गयी लहान को नष्ट किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणों के विरूध्द थाना दिनारा मे अपराध क्रमांक 234/26 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा उनि रविन्द्र सिंह कुशवाह,चौकी प्रभारी थनरा उनि अनुराधा सिंह, प्र.आर दीपक कुमार,घनश्याम परमार, आर.पवन राठौर,संतोष पाठक,सुरेन्द्र कुमार, सै. विशाल शर्मा की सराहनीय भूमिका रही
