शिवपुरी। रावत पुत्र मोहर सिंह रावत उम्र 26 साल निवासी ग्राम जाफरपुर थाना बैराड जिला शिवपुरी हाल निवासी लालमाटी दुबे नर्सरी के पास शिवपुरी ने थाना आकर सूचना दी कि दिनांक 21.08.2026 को दिन 12.00 बजे मेरे पिताजी मोहर सिंह, मेरे मामा के लडके दिलीप रावत के साथ शिवपुरी से छिमछिमा मंदिर जाने की कह कर गये थे जो आज घर नहीं आये तब मुझे गांव के लडके दुर्वेन्द्र रावत ने बताया कि तुम्हारे पिता रोड के किराने रातिकिरार पुलिया के नीचे पडे हैं मैने जाकर देखा तो मेरे पिता रातीकिरार पुलिया के पास मृत अवस्था में पडे थे। मेरे पिताजी की मृत्यु कैसे हुई है मुझे जानकारी नही है।
मर्ग जांच पर से डॉक्टर द्वारा बताया गया कि मृतक के सिर को बहुत बुरी तरफ कुचल कर हत्या की गई है। उपरोक्त मर्ग जांच पर से अपराध क्रमांक 232/26 धारा 103(1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा अपराध की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी सिरसौद को अज्ञात आरोपी की पतारसी करने तथा अपराध का खुलासा कर आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर०डी० प्रजापति एंव एसडीओपी पोहरी श्री आनंद राय के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिरसौद की टीम द्वारा मौके की कार्यवाही की गई, एफएसएल तथा सायवर सेल शिवपुरी की सहायता से साक्ष्य एकत्रित किये गये।

पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी की लगातार पतारसी की गई पुलिस को सीसीटीव्ही कैमरों से अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले जिस पर से दिलीप रावत पुत्र प्रीतम रावत निवासी भौराना पर संदेह हुआ इसी दौरान संदेही गांव छोड कर फरार हो गया। दिलीप रावत निवासी भौराना की तलाश लगातार अलग अलग स्थानो पर जाकर की गई तथा लोकल मुखबिर तंत्र को मजबूत कर और अधिक साक्ष्य एकत्रित किये गये।
दिनांक 14.09.2026 को मुखबिर सूचना पर से दिलीप रावत निवासी भौराना को मथुरा उ0प्र0 से आते समय शिवपुरी से अभिरक्षा में लिया गया जिसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो दिलीप रावत ने बताया कि आज से 7-8 साल पहले उसके पिता प्रीतम रावत की मृत्यु उसके फूफा मोहर सिंह रावत निवासी जाफरपुर के घर पर संदिग्ध परिस्थिति में हो गई थी जिस पर से आरोपी को शंका थी कि उसके पिता की हत्या मोहरसिंह रावत ने की है।
इसी रंजिश को लेकर दिनांक 21.08.2026 को आरोपी दिलीप रावत निवासी भौराना ने अपने फूफा मोहर सिंह रावत निवासी जाफरपुर को शराब के नशे में रातीकिरार पुलिया के पास रोड के किनारे पटक-पटक कर तथा सिर को पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी थी तथा आरोपी ने ग्राम राजा की मुढेरी में पुनः शराब पी तथा मृतक की बॉडी को ठिकाने लगाने के लिये घटना स्थल पर पहुचा तथा मृतक के शव को घसीट कर रोड के नीचे ले गया आरोपी को अधिक नशा होने के कारण मृतक के शव को ज्यादा दूर नही ले जा सका तथा वहां से भाग कर घर चला गया। उपरोक्त पर से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
सराहनीय भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर, उनि जगदीश भिलाला, सउनि ब्रजपाल सिंह तोमर, प्रआर0 798 सत्यवीर सिंह जादौन, प्रआर0 351 बलंवत पाल, प्रआर० 792 रविन्द्र सिनोरिया, प्रआर0 592 जितेन्द्र करारे, प्रआर0 566 प्रमोद पुरोहित, प्रआर0 216 विक्रम सिंह बाथम, आरक्षक 257 मुकेश सिंह परमार, आर0 चालक 917 रमेश सिंह की विशेष भूमिका रही

