करैरा। थाना करैरा पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने बलों के खिलाफ कार्यवाही करते हुये अपराध कारित करने की नियत से 315 बोर देशी कट्टा एवं जिन्दा कारतूस के साथ आरोपी अरुआ उर्फ अरविन्द रावत को गिरफ्तार किया है।

थाना करैरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली अरुआ उर्फ अरविन्द पुत्र पैर सिंह रावत उम्र 25 साल निवासी टोरियाकला थाना करैरा, मछावली तिराहा के पास अपराध की नियत से बैठा है तभी उक्त सूचना की तस्दीक हेतु मुखबिर के बताये स्थान मछावली तिराहा के पास पहुंचे तो मुखबिर के बताये हुलिया के व्यक्ति दिखा जो पुलिस को
आता देख भागने लगा जिसे हमराही बल की मदद से घेर कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अरुआ उर्फ अरविन्द पुत्र पैर सिंह रावत उम्र 25 साल निवासी टोरियाकला थाना करैरा होना बताया जिसकी जामा तलाशी लेने पर कमर मे दाहिनी तरफ एक 315 बोर का कट्टा खुरसे मिला तथा एक जिन्दा कारतूस मिला, कट्टा एवं कारतूस रखने का बैध लायसेंस चाहा तो नही होना बताया यह कृत्य अपराध धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से कट्टा एवं कारतूस को जप्त किया गया आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 447/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

सराहनीय भूमिका -थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, प्रआर 391 मोहन सिहं बघेल, आर0 965 सुरेन्द्र सिहं रावत, आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर0 338 हरेन्द्र सिंह, आर मत्स्येन्द्र गुर्जर थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।
