शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा -एसडीएम शर्मा,

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

हाइवे फॉर लेन पर स्थित सिरसौद चौराहे की बेशकीमती करोड़ो की शासकीय भूमि से कब्जा हटाकर पजेशन में लिया
करेरा । अनुविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी  अनुपम शर्मा एवं तहसीलदार  ललित शर्मा द्वारा  कार्रवाई करते हुए करोड़ों की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त कराकर शासन ने अपने पजेशन में लेकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द किया।

जानकारी के अनुसार तहसील करैरा अंतर्गत हाईवे पर स्थित सिरसौद चौराहे पर ग्राम पंचायत घसारही के अंतर्गत सर्वे क्रमांक 177 कुल रकवा 1.50 हेक्टर पर दो व्यक्तियों द्वारा सीमेंट गट्टी के पिलर बनाकर फेंसिंग करके अवैध कब्जा करने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत प्राप्त होते ही एसडीएम एवं तहसीलदार अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और किए जा रहे निर्माण को जमीदोज कर दिया और उक्त करोड़ों की बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर शासन के पजेशन में लेकर ग्राम पंचायत को सुपुर्द कर दी।

उक्त भूमि पर एक चौकीदार भी तैनात था,चौकीदार से जब जानकारी ली गई तो उसने गुमराह करने का प्रयास करते हुए बताया कि उक्त निर्माण सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है। परंतु अधिकारियों ने सिंचाई विभाग के कार्यपालन यंत्री एवं एसडीओ से मोबाइल पर जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा कोई निर्माण कार्य नहीं कराया जा रहा है।

इसके तत्काल बाद उक्त बेशकीमती भूमि से अतिक्रमण हटाकर कब्जे में लिया गया एवं संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है, और उक्त शासकीय भूमि पर सूचना पटल भी स्थापित किया गया है।
एसडीएम श्री शर्मा ने कहा कि शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण एवं कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!