प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन करैरा की बैठक सम्पन्न

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन करैरा की बैठक सम्पन्न
दिनांक 21जून 2026को स्थान गायत्री मंदिर करैरा पर प्रोग्रेसिव पेंशनर एसोसिएशन तहसील करैरा म.प्र. की नवगठित कार्यकारिणी की पहली मासिक बैठक सम्पन्न हुई।बैठक की अध्यक्षता श्रीएस.पी.दुबे सेनि. विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में श्री डॉ डी.सी.श्रीवास्तव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीजी.के.गुप्ता, श्री घनश्याम योगी, श्री सुरेन्द्र सिंह बुंदेला जिला उपाध्यक्ष उपस्थित थे। बैठक में सर्व प्रथम निवृत्तमान अध्यक्ष श्री एस.पी.श्रीवास्तव का शाल, श्रीफल, पुष्पहार भेंटकर सम्मान किया गया।तदुपरान्त नवनियुक्त अध्यक्ष श्री पी.डी.शर्मा का अभिनंदन किया गया। श्री एस.पी.श्रीवास्तव, श्री सुरेन्द्र सिंह बुंदेला, श्री घनश्याम योगी,श्रीजी.के.गुप्ता एवं मुख्य अतिथि डॉ डी.सी.श्रीवास्तव,श्री बी.एल.कोली से.नि.एडीईओ द्वारा संगठन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया। वर्तमान अध्यक्ष श्री पी.डी.शर्मा द्वारा पेंशनर एसोसिएशन की आगामी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए उनमें सहभागिता हेतु सभी पेंशनर्स के सहयोग का आव्हान किया गया। उन्होंने पेंशनर्स की समस्याओं के समाधानार्थ हर संभव प्रयास करने का विश्वास दिलाया गया।अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री एस.पी.दुबे द्वारा नव नियुक्त अध्यक्ष को शुभाशीष देते हुए सभी से संगठित होकर प्रत्येक पेंशनर्स के सुख दुःख में शामिल होने व सहयोग करने का तथा सदस्यता अभियान चलाने का आव्हान किया गया। कार्यक्रम में नवगठित कार्यकारिणी/पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री जे.पी.गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष द्वारा एवं कार्यवाही विवरण श्री बी.एल.जोशीउपाध्यक्ष द्वारा दर्ज किया गया। आभार प्रदर्शन श्री जगदीश शर्मा सचिव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को श्री पी.डी.गुप्ता कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा अंजाम दिया गया। स्वल्पाहार पश्चात बैठक समाप्त हुई। बैठक में सर्वश्री वेदप्रकाश दुबे, रामचरण महते, डॉ ज्ञानेन्द्र बाजोरिया, अशोक गुप्ता एडीईओ, कमलेश गुप्ता एडीईओ, मातादीन रासमेरिया, वृन्दावन शर्मा, रवीन्द्र शर्मा, मोहन स्वरूप श्रीवास्तव, लखनलाल राठौर, विष्णु चरण शर्मा ,जी.के.चौरसिया,बजरंग सिंह राजपूत, अशोक दुबे, अरविन्द पाण्डेय, हरी कुमार मिश्रा, लखन सिंह राजपूत,सी.एल.जाटव, मोहन स्वरूप तिवारी, जगदीश भार्गव करही, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, जयकुमार श्री वास्तव सहित भारी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित थे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!