बदरवास । पुलिस एवं माईनिग की सयुक्त टीमों द्वारा सिंध नदी की रिजोदी घाट से अबैध उत्तखनन एवं परिवहन करते 10 टैक्टर मय ट्राली के तथा तीन हाईड्रा मशीनों को जप्त किया है।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में अबैध उत्तखन्न करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के लिये समस्त एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिए निर्देशों के पालन में, अत्तरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोलारस श्री संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बदरवास निरीक्षक
नवीन यादव को आवश्यक निर्देश दिये जाकर थाना बदरवास, थाना रन्नौद, थाना इन्दार, चौकी लुकवासा पुलिस की टीमें गठित की जाकर माईनिंग विभाग शिवपुरी की टीम तैयार की जाकर सिंध नदी की रिजोदी घाट थाना बदरवास में रात्रि में सभी टीमों द्वारा दबिस दी जाकर सिंध नदी में रेत का अबैध उत्तखन्न परिवहन करते हुये मौके पर 10 टैक्टर मय ट्राली के तथा 03 हाईड्रा जप्त किये गये हैं जिनपर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में श्री संजय मिश्रा एसडीओपी कोलारस, थाना प्रभारी बदरवास निरी नवीन यादव, खनिज निरी. ऋषभ दीक्षित शिवपुरी, थाना प्रभारी इन्दार उनि विवेक यादव, चौकी लुकवासा उनि बैजनाथ मिश्रा, उनि शिखा तिवारी थाना बदरवास सउनि राकेश शिवहरे, सउनि रघुवीर सिंह मखेनिया, प्रआर 385 अनिल सेंगर, प्रआर.516 वहीद खां, प्रआर 83 जीतेन्द्र जाट, आर. चालक 91 रामकिशन शर्मा, आर. 933 अनित, आर.804 संदीप राठौर, आर. 163 नन्दकिशोर रजक, आर. 173 संतोष, आर. 424 वीरेन्द्र सिहं, आर. 1053 नरेन्द्र शर्मा आर. चालक 926 बलराम आर. सिरनाथ गौर, आर. सरवेश, आर सदन आर राजकुमार आर रिंकू, सैनिक वेदप्रकाश, सैनिक इन्दरसिंह यादव खनिज विभाग फोर्स रवि नायर, शिशुपाल बैस, चालक विक्की की विशेष भूमिका रही।
