करैरा । पुलिस ने अबैध हथियार से फायरिंग करने बाले दो आरोपियों को कट्टे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। फरियादी शंकर सिंह पुत्र शिवदयाल यादव उम्र 56 साल निवासी ग्राम दाबरभाट थाना करैरा आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 14.05.26 की रात करीब 11.00 बजे पुरानी रंजिश पर से आशीष यादव, संजय यादव मुँह पर कपडा बाँधकर आये दोनो ने फरियादी के घर के सामने मां बहिन की गंद गंदी गालिया देकर कट्टा से कुल 06-07 फायर किये जो उसकी स्कोर्पियो गाडी के साईड फेन्डर में लगे एवं मकान के लोहे के गेट व दीवाल में लगे जिसका वीडियो फरियादी के लडके कृष्णा यादव ने घर के अन्दर से छिपकर मोवाईल से बनाया है जाते समय दोनो कह रहे थे थाने पर रिपोर्ट की तो जान से खत्म कर देंगे। रिपोर्ट पर से अप. क्र 323/26 धारा 110,296 (a),3(5), 324(4), बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने एवं अपराधियो के विरुध्द जीरो टोलरेंस अपनाने के निर्देश दिये गये है जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा श्री आयुष जाखड़ के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद सिहं छावई एव उनकी टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर से आरोपी (1). आशीष पुत्र पंचम सिंह यादव उम्र 24 साल नि ग्राम दावरभाट थाना करैरा (2). संजय पुत्र पंचम सिंह यादव उम्र 24 साल नि ग्राम दावरभाट थाना करैरा को उनके घर से गिरफ्तार कर आरोपीगण के कब्जे से एक 315 का कट्टा मय 07 चले कारतूस के खोके को विधिवत जप्त कर आरोपीगण से अपराध के संबंध में पूछताछ जारी है।
सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी करैरा निरी० श्री विनोद छावई, सउनि चरणसिंह, आर संदीप सिंह चौहान थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।
