फर्जी पुलिस अधिकारी बन साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read
0Shares

पिछोर। महिलाओं के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील रिकॉर्डिंग करने और खुद को पुलिस अधिकारी बताकर लोगों को गंभीर अपराधों में फंसाने की धमकी देकर साइबर ठगी करने वाले दो फरार आरोपियों को भौंती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 40 हजार रुपये का मशरुका भी जब्त किया है।


पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में थाना भौंती पुलिस ने ऑपरेशन मैट्रिक्स के तहत यह कार्रवाई की। पुलिस को प्रतिविम्ब पोर्टल पर लगातार वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें मिल रही थीं, जिनमें आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी

बताकर लोगों को बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में फंसाने और गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे ऐंठते थे।
थाना भौंती में दर्ज अपराध क्रमांक 45/26 धारा 319(2), 318(2), 3(5), 338, 308(6) बीएनएस एवं 66C, 66D आईटी एक्ट के तहत फरार चल रहे आरोपियों भरत उर्फ भारत पुत्र दसरथ सिंह लोधी उम्र 36 वर्ष एवं अनिल पुत्र दसरथ सिंह लोधी उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम तिंधारी थाना भौंती जिला शिवपुरी को मुखबिर की सूचना पर ग्राम नयाखेड़ा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की रकम से खरीदी गई TVS Apache मोटरसाइकिल क्रमांक MP33ZG5025 कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये एवं दो मोबाइल फोन कीमत 20 हजार रुपये जब्त किए हैं। कुल जब्त मशरुका की कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है।
कार्रवाई में निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, सउनि संजय कुमार भगत, प्रधान आरक्षक अभयराज सिंह, आरक्षक पीकेश कुमार, मलखान गुर्जर, रामप्रसाद गुर्जर एवं दुर्गाविजय रावत की अहम भूमिका रही।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!