दिनारा /करेरा/ पुलिस ने अज्ञात लूट की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम मोवाइल और घटना में प्रयुक्त कर भी जप्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम छितीपुर निवासी केदार लोधी (57) ने थाना दिनारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 8 मई 2026 की रात करीब 10:30 बजे वह अपनी मोटरसाइकिल से डामरौनकला से घर लौट रहे थे। चौसीजा तिराहे के पास दिनारा-पिछोर राजमार्ग पर एक सफेद रंग की कार ने उनका रास्ता रोक लिया। कार से उतरे चार अज्ञात बदमाशों ने उनका विवो मोबाइल और जेब में रखे 1500 रुपये लूट लिए और फरार हो गए।

फरियादी की शिकायत पर थाना दिनारा में अपराध क्रमांक 103/2026 धारा 309(2), 309(4) बीएनएस एवं 11,13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा डॉ. आयुष जांखड़ के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर पुनावली रोड स्थित पानी की टंकी के पास दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में वृजराज सिंह तोमर (26), शैलेन्द्र तोमर (23), अभिषेक तोमर (19) और विवेक उर्फ गणेश तोमर (19) निवासी ग्राम कीचौल थाना नगरा जिला मुरैना शामिल हैं।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा उनि. रविन्द्र सिंह कुशबाहा , उनि रामानंद पचौरी चौकी प्रभारी थनरा , सउनि. सुल्तान सिंह, प्र.आर हिमांशु चतुर्वेदी , प्र.आर. घनश्याम सिंह, आर. नंद किशोर शर्मा , आऱ. पवन यादव , आर. शिवम यादव , आर. शिवम विश्वकर्मा, आर. प्रदीप कौरव , आर. 976 सुरेन्द्र गुर्जर , आऱ. 586 धर्मेन्द्र यादव , आर. दीपक मौर्य , आऱ. राजपाल सरौनिया, सैनिक सुरेन्द्र यादव , सैनिक धर्मपाल पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
