महुआ बीन रहे बुजुर्ग पर भालू ने किया हमला गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के कोटा नाका वन परिक्षेत्र में शनिवार सुबह भालू के हमले से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। महुआ बीनने गए बुजुर्ग पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसे पहले प्राथमिक अस्पताल और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक कोटा नाका गांव निवासी बुजुर्ग बल्ला जाटव शनिवार सुबह करीब 5 बजे गांव से लगे जंगल में महुआ बीनने गया था। इसी दौरान अचानक एक भालू ने उस पर हमला बोल दिया। भालू के हमले से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के समय आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने किसी तरह बुजुर्ग को बचाया और तुरंत खरई के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला भी मौके पर पहुंच गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल शिवपुरी लाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।


डॉक्टरों की सलाह पर बुजुर्ग को आगे के बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है।
रेंजर गोपाल जाटव ने बताया कि जंगल में जाने से मना करने के बावजूद ग्रामीण महुआ बीनने पहुंच जाते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। फिलहाल घायल बुजुर्ग खतरे से बाहर बताया जा रहा है और उसे ग्वालियर में बेहतर सर्जन को दिखाया जा रहा है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!