राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल यादव ने राजकुमारी भार्गव को दी श्रद्धांजलि, करैरा पहुंचकर जताया शोक

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

करैरा। सर्व समाज जनसेवक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंद लाल यादव रविवार को करैरा पहुंचे, जहां उन्होंने करैरा की प्रथम महिला नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्गीय राजकुमारी भार्गव के निवास पर जाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकग्रस्त परिवार को ढांढस बंधाया। राजकुमारी भार्गव का हाल ही में 103 वर्ष की आयु में वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया था, जो अपने आप में दीर्घायु और दिव्यता का प्रतीक माना गया।

नंद लाल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में 103 वर्ष का जीवन पाना किसी सौभाग्य और पूर्ण ईश्वर कृपा से कम नहीं है, क्योंकि ऐसा जीवन समाज के लिए प्रेरणादायक बन जाता है। उन्होंने भार्गव परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्घांजलि कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और संगठन के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें रघुवीर सिंह, दिलीप यादव, मोहसीन खान, बालजीत पहलवान सहित लगभग एक सैंकड़ा लोग शामिल थे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर स्वर्गीय राजकुमारी भार्गव को भावपूर्ण नमन किया। परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे और उन्होंने कहा कि राजकुमारी भार्गव ने अपने जीवनकाल में सामाजिक कार्यों और लोगों की मदद के लिए जो योगदान दिया वह हमेशा स्मरणीय रहेगा। शोक संवेदना व्यक्त करने आए लोगों ने उनके सादगीपूर्ण व्यवहार और समाज के प्रति निष्ठा को याद करते हुए कहा कि उनकी कमी को पूरा कर पाना मुश्किल है, क्योंकि वह करैरा की सामाजिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा थीं।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!