गाली गलौज कर फायर करने वाले बदमाशों को दिनारा पुलिस ने किया कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

जमीनी विवाद वना घटना का कारण

दिनारा (करैरा) । दिनारा पुलिस ने गाली गलौज के साथ फायरिंग करने के करने आरोपी आशीष यादव पुत्र महेन्द्र यादव निवासी जनकपुर थाना दिनारा एवं मिथुन यादव पुत्र राममिलन यादव निवासी लरायटा जिला दतिया को चंद घण्टो में ही गिरफतार कर आरोपी मिथुन यादव से 315 वोर का कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया तथा आशीष यादव से इस घटना में प्रयुक्त की गई स्कार्पियो गाड़ी क्रमांक यूं पी 93 सी डी 9888 को जप्त किया गया

बताते चलें की फरियादी निर्मल यादव निवासी ग्राम चंदावरा थाना दिनारा जिला शिवपुरी ने 5/11/2025 को थाना दिनारा में रिपोर्ट किया कि आज से एक साल पहले करीबन मैंने व अजीत यादव निवासी आवास ने मिलकर ग्राम जनकपुर दिनारा के आशीष यादव से दिनारा मौजा में सर्वे नम्बर 889/1, 890 कुल रक्वा 13 हजार स्क्वायर फुट जमीन का क्रय विक्रय का लिखित अनुबंध किया था मुझे पता चला कि जिस जमीन विक्रय करने का अनुबंध किया था वह जमीन आशीष ने किसी और को बेच दी है आज दिनाक 05. 11. 2025 को दोपहर 03.30 बजे करीबन में आशीष यादव से बात करने के लिये उसके घर जा रहे थे तभी बीटू सर्विस सेंटर के पास रास्ते में आशीष यादव व उसका साथी मिथुन यादव निवासी लरायटा काले रंग की स्कार्पियो क्रमांक UP93CD9888 से मिले मैने आशीष से जमीन के बेचने के संबंध में बातचीत की तो आशीष व मिथुन गाड़ी से

उतरे और बोले मेरी जमीन मैने बेच दी तुम्हें जो करना है कर लो और गाली गलौज करने लगे इतने में मिथुन यादव ने कमर में से कट्टा निकालकर गोली चला दी यदि गोली सामने लगती तो मेरी मां मेरे किसी साथी की मृत्यु हो जाती। निर्मल की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था जिस पर दोनों अपराधियों को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दिनारा उप निरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान थंदरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामानंद पचौरी सहायक उप निरीक्षक सुल्तान सिंह प्रधान आरक्षक हिमांशु चतुर्वेदी प्रधान आरक्षक अंजीत तिवारी आरक्षक संदीप राठोर आरक्षक रामपाल सिंह जाट आरक्षक शिवम यादव आरक्षक पवन यादव आरक्षक चालक नंदकिशोर माथुर आरक्षक विकास दुबे आरक्षक प्रदीप कोरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!