करैरा। करैरा के वरिष्ठ साहित्यकार श्री रमेश वाजपेयी को विहार गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है ।
यह सम्मान पटना, विहार में काव्य हिन्दुस्तान अंतर्राष्ट्रीय साहित्य समूह लीचीपुरम, मुजफ्फरपुर विहार के द्वारा विहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन पटना में दिया गया।
आयोजन में देश के प्रसिद्ध कवियों ने भाग लिया और अपनी अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, इसी दौरान सम्मान समारोह में करैरा के रमेश वाजपेयी को सम्मानित किया गया।

सम्मान प्राप्त होने पर करैरा के साहित्यकार चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डॉ. राजेन्द्र गुप्ता, प्रभुदयाल शर्मा,सतीश श्रीवास्तव, डॉ. ओमप्रकाश दुबे, प्रमोद गुप्ता भारती, सौरभ तिवारी, सहित पत्रकार और गणमान्य नागरिकों ने बधाई दी है।
