लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाईः 14 हजार की घूस लेते पटवारी को पकड़ा

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

ग्वालियर। ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को बडी कार्रवाई को अंजाम देते हुये एक घूसखोर पटवारी को पकड़ा है। पटवारी पुस्तैनी जमीन में नाम सही करने के एवज में 14 हजार की घूस जनपद पंचायत के पीछे परिसर में ले रहा था। लोकायुक्त पुलिस आरोपी के

खिलाफ धारा 7, 13(1) बी, 13(2) पीसी एक्ट 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) के अंतर्गत कार्यवाही कर रही है।लोकायुक्त एसपी निरंजन लाल शर्मा ने बताया कि ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को 14 हजार की घूस लेते पटवारी हल्का न. 30 सौंधा तहसील गौरमी अमन शर्मा पुत्र उमाशंकर शर्मा निवासी वार्ड न. 08 मकान न. 27 मेहगांव जिला भिंड को पकड़ा है।

एसपी ने बताया कि रठियापुरा गौरमी भिंड निवासी किसान संजय सिंह ने लोकायुक्त कार्यालय में सूचना दी थी कि पटवारी अमन शर्मा पुस्तैनी जमीन में नाम को सही कराने के एवज में 42 हजार की रिश्वत की मांग तीन किस्तों में कर रहा है। शिकायत का सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई। जिसके बाद सोमवार को जैसे ही घूस की पहली किस्त की रकम 14 हजार रूपये जनपद पंचायत मेहगांव के पीछे परिसर में किसान

संजय सिंह ने पटवारी अमन को दिये तो पहले से सतर्क लोकायुक्त पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया।  ट्रेप टीम में डीएसपी विनोद कुशवाह, निरीक्षक बलराम सिंह, निरीक्षक अभिषेक वर्मा, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र पवैया, हेमंत शर्मा, आरक्षक सुरेन्द्र सेमिल, प्रशांत सिंह, विनोद शाक्य, रवि सिंह और वाहन चालक बलवीर सिंह, विशंभर सिंह शामिल थे।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!