◆बल्ड डोनेशन कैंप में प्रदेश महामंत्री भाजपा रावत ने किया रक्तदान
करेरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करैरा में शासन के निर्देशानुसार आज स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि प्रदेश स्तर पर महिलओं की स्वास्थ्य स्थितिओं को बेहतर करने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले स्तर से आये विशेषज्ञयों की टीम द्वारा आज 600 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाऐं प्रदान की गई। जिसमें

मेडीसन के 138, अस्थि रोग से संबंधित 40 स्त्री रोग 84, नाक-कान-गला 16, दंतरोग 54, एक्स-रे 56, शिशु रोग 66, एन.सी.डी. 138 सहित 602 मरीजों से जांच परिक्षण एवं उपचार किया गया साथ ही टीबी मरीजों को फूड वास्केट एवं आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया एवं रक्त दान शिविर का आयोजन जिला स्तर टीम द्वारा किया गया।

इन्होंने किया रक्तदान_
रणवीर सिंह रावत प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, आयुष्मान मित्र राहुल दीक्षित, जितेन्द्र योग, श्याम सुंदर मसराम, दानिश खॉन, अंकित खटीक, विमल साहु, संदीप रावत, आशीष अग्रवाल, नरेन्द्र रावत ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती पर दीप प्रजुलित कर किया गया। जिसमें करैरा विधायक रमेश खटीक द्वारा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार ही जीवन का आधार है से संबंधित जानकारी प्रदान की गई।
