पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी करेरा में विद्यार्थी परिषद् का अलंकरण समारोह सम्पन्न

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares

विद्यालय के कप्तान स्नेहिल भगत एवं रितिका तिवारी सहित चारों सदनों—शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन—के कप्तान, उपकप्तान तथा अन्य पदाधिकारियों को दिलाई शपथ

करेरा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी करेरा में विद्यार्थी परिषद् के अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के कप्तान स्नेहिल भगत एवं रितिका तिवारी सहित चारों सदनों—शिवाजी, टैगोर, अशोक और रमन—के कप्तान, उपकप्तान तथा अन्य पदाधिकारियों को विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक सारस्वत द्वारा बैज पहनाकर अलंकृत किया गया।
तत्पश्चात सभी पदाधिकारियों ने विद्यालय कप्तान रितिका तिवारी के नेतृत्व में शपथ ग्रहण किया। कार्यक्रम में विद्यालय उपकप्तान श्रुति सिंह, स्वच्छता कप्तान प्रज्ञान तथा शिवाजी सदन कप्तान प्रीति सिंह ने प्रेरक एवं ओजस्वी भाषण प्रस्तुत कर अनुशासन, सहिष्णुता एवं समरसता जैसे मूल्यों पर बल दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत कृष्ण स्तुति नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्य श्री अशोक सारस्वत ने अपने उद्बोधन में सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए शिक्षकगण व सदन प्रभारीगण का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती विजया कुमारी (स्नातकोत्तर शिक्षक, अंग्रेज़ी) ने कुशलतापूर्वक किया। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!