करेरा । पत्रकार संघ करेरा द्वारा नवागंतुक अनु विभागीय अधिकारी पुलिस डॉ आयुष जाखड़ आईपीएस का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।उक्त कार्यक्रम सागर ताल स्थित आश्रम पर किया गया।इस दौरान नगर के प्रसिद्ध कवि एवं गीत कार घनश्याम योगी द्वारा स्वागत गीत गाया गया। जिसको सभी ने सराहा। एसडीओपी डॉ जाखड़ ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहां की नशा के विरुद्ध अभियान चलाना चाहिए, नशा छोड़ा जा सकता है,कई लोगों ने नशे से दूरी बनाई है। आप लोग ऐसे समाचारों को प्राथमिकता दें, जिन लोगों ने नशे से दूरी बनाई है और आज आम जिंदगी जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता वास्तव में जोखिम भरा कार्य है आप लोग समाज को सही दिशा में ले जाने का कार्य कर रहे हैं। इसको निरंतर करते रहें। एसडीओपी ने इस दौरान अपने अनुभव भी शेयर किये। कार्यक्रम में नगर के सभी पत्रकार गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि करेरा अनुविभाग में जब-जब एसडीओपी के पद पर आईपीएस की पदस्थापना होती है तभी लोगों को ज्यादा न्याय की उम्मीद जागती है और अपराधों में भी रोकथाम लगती है। अभी तक यहां आईपीएस के रूप में चौथी पद स्थापना हुई है।
