उत्कृष्ट कार्यो के लिए करेरा थाना प्रभारी छावई हुए सम्मानित,

0 minutes, 0 seconds Read
0Shares


करेरा । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर करेरा के थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, जिला कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी और पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
थाना प्रभारी छावई ने अपने कार्यकाल में अवैध शराब और बाइक चोरों पर प्रभावी कार्रवाई की है। उनके नेतृत्व में सैकड़ों मोटरसाइकिलें जप्त की गईं और चोरी गई मोटरसाइकिलों को उनके मालिकों तक पहुंचाया गया। उन्होंने कानून व्यवस्था सुधारने और पुलिस-जनता के बीच संबंध स्थापित करने के लिए शांति समिति की बैठकों का आयोजन भी किया।

इस सम्मान के लिए नगर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकारों ने थाना प्रभारी छावई को बधाइयां दी हैं। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को सुधारने और जनता के साथ पुलिस के संबंधों को मजबूत करने के उनके प्रयासों की भी सराहना है।

0Shares

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!