करेरा। तिरुपति ब्लेज़ड हायर सेकंड्री स्कूल में तुलसीदास जयंती का उत्सव मनाया गया जिसके उपलक्ष में सुंदरकांड का भी आयोजन हुआ जिसमें नचिकेता तिवारी , रवि शंकर तिवारी , अजय शंकर तिवारी (गौ सेवक ) अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
स्कूल के संचालक राजकुमार पाराशर के निर्देशन में यह आयोजन स्कूल में बेहतर शिक्षा के साथ साथ अच्छे संस्कार बच्चों में देने के लिए नित्य सार्थक होगा। तुलसीदास जी जैसे महान संत जिन्होंने रामचरितमानस जैसे महाकाव्य की रचना की उनकी जन्मजयंती का उत्सव मनाने से बहुत अच्छा संदेश स्कूल प्रबंधन द्वारा दिया गया।
