करेरा। कल शनिवार को टोरिया खुर्द गाव में पाल समाज के दो पक्षो के बीच हुए झगड़े में फावड़ा मार कर वृद्ध की हत्या के मामले में पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को घटना को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुशार फरियादी रतीराम पुत्र नत्थू पाल निवासी ग्राम टोरिया खुर्द ने थाना करैरा उपस्थित आकर मौखिक सूचना दी कि शनिवार की सुवह मेरे धान की पौध के खेत में सुघर सिंह एवं कृण्णा पाल की भैंसे चली गई थी जिसको लेकर मेरा एवं मेरे पिता नत्थू पाल का विवाद आरोपीगण कृष्णा पाल पुत्र सुघर सिंह पाल, सुघर सिंह पाल पुत्र दुर्जन पाल,श्रीपत पाल पुत्र दुर्जन पाल, तखत सिंह पाल पुत्र दुर्जन पाल,ऊधम पाल पुत्र दुर्जन पाल,गोविन्दी पाल पुत्र दुर्जन पाल समस्त निवासी ग्राम टोरिया खुर्द थाना करैरा से हुआ उक्त आरोपियों द्वारा मारपीट की जिससे मेरे पिताजी नत्थू पाल एवं मुझको गंभीर चोटें आई जिसके कारण मेरे पिताजी नत्थू पाल की म्रत्यू हो गई है सूचना पर से थाना करैरा पर अपराध क्रं. 540/25 धारा 103,115(2),296,3(5) बीएएस का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया ।
थाना प्रभारी करैरा एवं उनकी टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपीगण कृष्णा पाल पुत्र सुघर सिंह पाल ,सुघर सिंह पाल पुत्र दुर्जन पाल ,श्रीपत पाल पुत्र दुर्जन पाल ,तखत सिंह पाल पुत्र दुर्जन पाल ,ऊधम पाल पुत्र दुर्जन पाल ,गोविन्दी पाल पुत्र दुर्जन पाल समस्त निवासी ग्राम टोरिया खुर्द थाना करैरा को विधिवत गिरफ्तार किया गया है ।
सराहनीय़ भूमिका –
थाना प्रभारी करैरा निरी0 श्री विनोद छावई , उप निरी0 धर्मेन्द्र गुर्जर , HC वीरेन्द्र सिह , आर0 338 हरेन्द्र सिंह, , आर0 895 राधेश्याम जादौन, आर1165 मत्स्येन्द्र गुर्जर, थाना करैरा जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है ।
